14 फरवरी 2026 | स्पोर्ट्स डेस्क
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आठवें दिन शनिवार को क्रिकेट फैंस के लिए ट्रिपल हेडर मुकाबले हैं। दिन की शुरुआत आयरलैंड बनाम ओमान से होगी, फिर इंग्लैंड और स्कॉटलैंड आमने-सामने होंगे, जबकि शाम को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा।
आयरलैंड vs ओमान (सुबह 11 बजे, कोलंबो)
- टूर्नामेंट का 22वां मैच।
- दोनों टीमों ने अब तक अपने-अपने दो मैच गंवाए हैं।
- आयरलैंड के नियमित कप्तान पॉल स्टर्लिंग चोट के कारण बाहर, हैरी टेक्टर टीम की कमान संभाल रहे हैं।
- ओमान की कप्तानी जतिंदर सिंह के हाथों में।
हेड टू हेड: 6 मैचों में आयरलैंड 4, ओमान 2 जीत।
दोनों टीमें पहली जीत की तलाश में उतरेंगी।
इंग्लैंड vs स्कॉटलैंड (दोपहर 3 बजे, ईडन गार्डन्स)
- इंग्लैंड ग्रुप C में दबाव में है, नेपाल को हराने के बाद वेस्टइंडीज से हार।
- माइनस नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर।
- स्कॉटलैंड शानदार फॉर्म में, +0.95 NRR के साथ दूसरे स्थान पर।
हेड टू हेड: दोनों के बीच अब तक एक मैच, जिसका नतीजा नहीं निकला।
इंग्लैंड के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है।
न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका (शाम 7 बजे, अहमदाबाद)
- ग्रुप D का हाई-प्रोफाइल मुकाबला।
- न्यूजीलैंड दो जीत के साथ टॉप पर, पिछले मैच में UAE को 10 विकेट से हराया।
- साउथ अफ्रीका भी दो जीत के साथ दूसरे नंबर पर, अफगानिस्तान को डबल सुपर ओवर में हराया।
हेड टू हेड: 17 मुकाबलों में SA 11, NZ 6 जीत।
यह मैच ग्रुप की टॉप पोजिशन तय कर सकता है।
