आज चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा है। इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन—
♈ मेष
गुस्से पर नियंत्रण रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यस्थल या घर में मतभेद हो सकते हैं। मेहनत से ही लाभ मिलेगा।
♉ वृषभ
काम में देरी और थकान महसूस हो सकती है। नए कार्य शुरू करने से बचें। योग-ध्यान से मानसिक संतुलन बनाए रखें।
♊ मिथुन
आनंद और घूमने-फिरने का दिन। मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बितेगा। वाहन और वस्त्र सुख मिलेगा।
♋ कर्क
कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। प्रेम जीवन संतोषजनक रहेगा।
♌ सिंह
रचनात्मक कार्यों में सफलता। विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय। गुस्से से बचें।
♍ कन्या
परिवार में विवाद और स्वास्थ्य संबंधी चिंता हो सकती है। खर्च बढ़ सकता है। संयम से काम लें।
♎ तुला
धन लाभ के योग। यात्रा और नए काम के लिए दिन शुभ। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
♏ वृश्चिक
परिवार में खुशी का माहौल। वाणी से लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति और नए कार्य की शुरुआत संभव।
♐ धनु
आर्थिक लाभ और प्रतिष्ठा में वृद्धि। व्यापार में फायदा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
♑ मकर
खर्च बढ़ सकता है। कार्यों में बाधा आएगी। दोपहर बाद स्थिति बेहतर होगी।
♒ कुंभ
आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए काम की योजना सफल होगी।
♓ मीन
करियर में सफलता और पदोन्नति के योग। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां रहेंगी।
