कब लगेगा सूर्य ग्रहण
17 फरवरी 2026 को फाल्गुन अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से शुरू होगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण कुंभ राशि में लगेगा। भारत में यह दृश्य नहीं होगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं रहेगा, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।
किन राशियों के लिए शुभ संकेत
मिथुन
भाग्य स्थान मजबूत रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य और खानपान को लेकर सतर्क रहें।
तुला
करियर में प्रगति और प्रमोशन के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।
सिंह
कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
वृषभ
आय में वृद्धि के संकेत हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा।
किन राशियों को रहना होगा सावधान
कर्क
अष्टम भाव में ग्रहण के कारण स्वास्थ्य और पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कन्या
स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं, खासकर पेट और सर्दी-जुकाम से जुड़ी समस्याएं।
वृश्चिक
माता या परिवार की किसी महिला सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। मानसिक तनाव संभव है।
मकर
खर्चों में वृद्धि हो सकती है। हल्की चोट या शारीरिक परेशानी से सावधान रहें।
कुंभ
राशि में ग्रहण होने से सेहत पर असर पड़ सकता है। खानपान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें।
मीन
तनाव और आर्थिक चिंता बढ़ सकती है। वाणी और व्यवहार में संयम रखें।
धनु
रिश्तों में गलतफहमी से बचें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
मेष
आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक तनाव से बचने के लिए धैर्य रखें।
