ढाका: 17 साल बाद वापसी, BNP प्रमुख तारिक रहमान बनेंगे प्रधानमंत्री
बांग्लादेश की राजनीति में आज एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. 2024 में शेख हसीना के पद से हटने के बाद यह पहली बार है जब देश में नई राजनीतिक शुरुआत हो रही है.
तारिक रहमान, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय खालिदा जिया के पुत्र हैं. 17 साल के देश निकाला के बाद उन्होंने आम चुनाव में शानदार वापसी करते हुए अपनी पार्टी को बहुमत दिलाया.
चुनाव परिणाम और बहुमत
12 फरवरी को हुए आम चुनाव में 300 सदस्यीय संसद में:
- BNP के नेतृत्व वाले गठबंधन को 212 सीटें मिलीं
- जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गुट को 77 सीटें मिलीं
- अवामी लीग को चुनाव में हिस्सा लेने से रोका गया
बीएनपी ने 151 से अधिक सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया और तारिक रहमान को प्रधानमंत्री चुना गया.
शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम
- सुबह 9:30 बजे संसद सदस्यों का शपथ ग्रहण
- शाम 4:00 बजे मंत्रियों का शपथ समारोह
संसद भवन के साउथ प्लाजा में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. सांसद और अन्य नेता समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं.
भारत की ओर से प्रतिनिधित्व
भारत की ओर से लोकसभा स्पीकर ओम बिडला शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस कार्यक्रम में भारत की भागीदारी दोनों देशों के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों और गहरी मित्रता का प्रतीक है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इस समारोह में शामिल नहीं होंगे.
