IND vs BAN Women Asia Cup 2026: सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने जीता टॉस

महिला टी20 एशिया कप 2026 सेमीफाइनल में टॉस के दौरान भारत और बांग्लादेश की कप्तान

महिला टी20 एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने अजेय सफर को बरकरार रखते हुए फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान में उतरी है।

महिला टी20 एशिया कप 2026: भारत बनाम बांग्लादेश सेमीफाइनल मुकाबला

बांग्लादेश ने चुनी पहले गेंदबाजी

दुबाई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे महिला टी20 एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत मंथन लाइव न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय महिला टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने के इरादे से उतरेगी।

हेड टू हेड आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी

अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत और बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारतीय टीम ने 21 मैचों में शानदार जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश की टीम केवल 3 मैच ही जीतने में सफल रही है। आंकड़े साफ तौर पर भारतीय टीम के दबदबे को दर्शाते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतीय महिला टीम:

स्मृति मंधाना, शेफली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, एन श्री चरणी, क्रांति गौड़।

बांग्लादेश महिला टीम:

दिलारा अख्तर, जुएयरिया फिरदौस, शोभना मोस्तारी, निगार सुल्ताना (कप्तान व विकेटकीपर), शरमीन अख्तर, शोर्ना अख्तर, फहीमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *