IND vs NZ 2nd T20 Match:
रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रनों का लक्ष्य केवल 15.2 ओवर में पूरा कर इतिहास रच दिया। 28 गेंदें शेष रहते ही 200+ रन का सफल चेज दिखाते हुए टीम की बल्लेबाजी की ताकत और पावर हिटिंग का जोर साफ झलक रहा था। मैच के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने कहा कि भारत जैसी टीम के सामने 300 रन भी कभी-कभी कम पड़ सकते हैं।
ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव का धमाकेदार प्रदर्शन:
भारत ने विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 82 और ईशान किशन ने 32 गेंद में 76 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इन दोनों की शानदार पारियों की मदद से भारत ने सात विकेट से जीत हासिल की और सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई। यह टीम इंडिया का संयुक्त रूप से अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी है।
मिशेल सेंटनर की प्रतिक्रिया:
मैच के बाद मिशेल सेंटनर ने भारतीय बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की और मजाक में कहा कि भारत के खिलाफ 200-210 रन अब सुरक्षित स्कोर नहीं हैं। उन्होंने कहा, “भारत जैसी टीम के सामने अधिक मेहनत करनी पड़ती है, क्योंकि वे गहराई तक बल्लेबाजी करते हैं। इनके सामने शायद 300 रन भी कभी-कभी कम पड़ जाए।”
मैच का संक्षिप्त विवरण:
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 208 रन बनाए। राचिन ने 44 और कप्तान सेंटनर ने 47 रन बनाये। जवाब में भारत ने 6 रन पर अपने दोनों ओपनर खो दिए, लेकिन ईशान और सूर्या की पावरफुल पारियों से 209 रनों का लक्ष्य 15.2 ओवर में पूरा किया। सीरीज का तीसरा मैच 25 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा।
