“बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस ओपनिंग: सनी देओल की फिल्म ने गदर, धुरंधर और सैयारा को किया मात”

“बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस ओपनिंग: सनी देओल की फिल्म ने गदर, धुरंधर और सैयारा को किया मात”

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और फिल्म ने शानदार ओपनिंग की। 23 जनवरी को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन 30 करोड़ रुपये की कमाई कर अपने खाते की शुरुआत की। हिंदी पट्टी में फिल्म का कुल ऑक्यूपेंसी रेट 32.10% रहा, जिसमें मॉर्निंग शो 19.46%, आफ्टरनून 26.33%, इवनिंग 34.55% और नाइट शो 48.06% रहे।

बॉर्डर 2 का डे-1 रिकॉर्ड:
फिल्म ने सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की। हालांकि, गदर 2 की पहली दिन की 40 करोड़ की कमाई को पार नहीं कर सकी, लेकिन बॉर्डर 2 ने सनी की फिल्म जाट (10-11 करोड़) और साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्में धुरंधर (28 करोड़) और सैयारा (21 करोड़) को पीछे छोड़ दिया।

विकेंड पर बड़ी कमाई की उम्मीद:
फिल्म अब हॉलीडे वीकेंड में और ज्यादा कमाई कर सकती है। बॉर्डर 2 के पास मौका है कि वह पहले वीकेंड में भारत में 100 करोड़ और वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सके। फिल्म को सोलो रिलीज़ मिलने के कारण इसका फायदा भी ज्यादा होगा।

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी बॉर्डर 2 ने पहले दिन ही दर्शकों का दिल जीत लिया है और अब देखने वाली बात यह है कि वीकेंड में यह फिल्म अपने प्रदर्शन से बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाका कर पाएगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *