मेष
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। सेहत पर थोड़ा ध्यान दें। व्यापार में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, बिजनेस पहले जैसा ही चलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल है, प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में दूरी या तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी हल्का तनाव रह सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। पढ़ाई में ध्यान और एकाग्रता बढ़ाने की जरूरत है। हायर एजुकेशन वाले छात्रों के लिए समय शुभ है, सफलता मिल सकती है।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह बढ़िया रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचें। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी, फिजूलखर्ची से बचें। व्यापार में प्रयास सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। बाहर घूमने-फिरने का समय मिलेगा।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य सुधरेगा, पुरानी बीमारियों में आराम मिलेगा। व्यापार में नई संभावनाएं बन सकती हैं। नौकरी में दबाव रहेगा, लेकिन काम में आपकी पकड़ मजबूत रहेगी। धन सोच-समझ कर खर्च करें। प्रेम संबंधों में तनाव और शक के कारण परेशानी हो सकती है। पारिवारिक रिश्तों में विवाद से बचें। वैवाहिक जीवन प्रगाढ़ रहेगा।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें और नियमित व्यायाम करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों और निवेश पर ध्यान दें। व्यापारी वर्ग बड़ा निवेश कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय कमजोर रहेगा। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह अच्छा है, पढ़ाई में तरक्की होगी। प्रेम संबंधों में साथी के अभिमानी रवैये के कारण तनाव संभव है। शादीशुदा जातकों को ससुराल पक्ष से झगड़ों से बचना होगा।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह सावधानीपूर्ण रहेगा। खानपान में लापरवाही न करें, गर्म मसाले से बचें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, निवेश या लोन लेने से पहले सोचें। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है, लंबी यात्राएं पड़ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों की योजनाएं सफल होंगी। विद्यार्थियों का समय अनुकूल है, लेकिन ओवरकॉन्फिडेंस से बचें। प्रेम और वैवाहिक जीवन संतोषजनक रहेगा।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य में कफ संबंधी दिक्कत हो सकती है, रात में ज्यादा पानी या दूध न लें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में विवाद हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है, प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है। हायर एजुकेशन वाले छात्रों के लिए समय उत्कृष्ट रहेगा।
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह सावधानीपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, गिरावट आ सकती है। आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहेगी, खर्च बढ़ सकते हैं। व्यापारी रिस्क लेकर प्रयास करेंगे, सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को बदलाव पर ध्यान देना होगा। प्रेम संबंधों में मनमुटाव से बचें। शादीशुदा जातकों को संभलकर रहना होगा। विद्यार्थियों का समय अच्छा रहेगा, पढ़ाई में उत्साह बढ़ेगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मानसिक तनाव हो सकता है। निवेश का लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी, लेकिन मन की बात कहने में संकोच रहेगा। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का मौका मिलेगा। व्यापारी अपनी योजनाओं में आगे बढ़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय व्यस्त रहेगा। विद्यार्थियों को मार्गदर्शन मिलेगा, सफलता संभव है।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, शेयर मार्केट से लाभ संभव है। व्यापार में यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेंगे, गलतफहमी संभव है। शादीशुदा जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह बढ़िया रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, फेफड़ों से संबंधित परेशानी हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापारियों को लाभ मिलेगा, लेकिन पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातक बदलाव पर विचार कर सकते हैं। प्रेम संबंध और गृहस्थ जीवन सामान्य रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई का समय अनुकूल है।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। व्यापारियों के लिए समय लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए मिश्रित फल मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत से सफलता मिलेगी।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति मिश्रित रहेगी, अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए समय बढ़िया है। नौकरीपेशा जातकों को ओवरकॉन्फिडेंस से बचना होगा। प्रेम और वैवाहिक संबंध संतोषजनक रहेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में कम रह सकता है।
