जमशेदपुर में दिनदहाड़े बैंक लूट!गोलमुरी केनरा बैंक में घुसे हथियारबंद अपराधी, 50 लाख कैश लेकर फरार

जमशेदपुर में दिनदहाड़े बैंक लूट! गोलमुरी केनरा बैंक में घुसे हथियारबंद अपराधी, 50 लाख कैश लेकर फरार

जमशेदपुर के गोलमुरी में बैंक लूट

जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना सामने आई है। बैंक खुलते ही करीब पांच हथियारबंद अपराधी अंदर घुसे और बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया।

अपराधियों ने बैंक से करीब 50 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने के जेवरात लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी पैदल ही मौके से फरार हो गए।

बैंक कर्मचारियों को बनाया बंधक

जानकारी के अनुसार, अपराधी बैंक खुलने के तुरंत बाद अंदर दाखिल हुए। हथियार के बल पर उन्होंने बैंक कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया और इसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया।

लूट के बाद अपराधी मौके से पैदल फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

लूट की इस वारदात के बाद पुलिस अपराधियों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *