महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा विमान हादसा, डिप्टी सीएम अजित पवार सहित छह लोगों की मौत

महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा विमान हादसा, डिप्टी सीएम अजित पवार सहित छह लोगों की मौत

महाराष्ट्र के बारामती में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। इस दुर्घटना में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत छह लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उनका विमान लैंडिंग के दौरान अचानक क्रैश हो गया। हादसे के समय अजित पवार भी विमान में सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा आज सुबह करीब 8:45 बजे बारामती में हुआ। विमान में कुल 6 लोग सवार थे। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस प्लेन क्रैश में अजित पवार सहित सभी छह लोगों की जान चली गई।

फिलहाल विमान हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अजित पवार चुनाव प्रचार के सिलसिले में बारामती जा रहे थे। लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। आग की लपटों के बीच विमान से घना धुआं उठता नजर आया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *