बड़कागांव थाना वार्षिक निरीक्षण में एसपी अमन कुमार ने दिए निर्देश

बड़कागांव थाना वार्षिक निरीक्षण में एसपी अमन कुमार ने दिए निर्देश

बड़कागांव थाना का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण

बड़कागांव थाना का बुधवार को हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने वार्षिक निरीक्षण किया। दोपहर करीब एक बजे थाना परिसर पहुंचने पर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने एसपी को गॉड ऑफ ऑनर दिया।

पुलिस पदाधिकारियों ने गुलदस्ता देकर एसपी अमन कुमार का स्वागत किया। इसके बाद एसपी ने थाना परिसर में बैठक कर विभिन्न कांडों की समीक्षा की।

चार बजे तक पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा

एसपी ने करीब शाम चार बजे तक पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना स्तर पर पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की।

पत्रकारों से बातचीत में एसपी अमन कुमार ने बताया कि विभागीय कार्यक्रम के तहत थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया है।

विधि-व्यवस्था और लंबित कांडों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों, दागी अभियुक्तों पर कार्रवाई, अभिलेखों के संधारण और जनता से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की समीक्षा की गई।

एसपी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना पुलिसिंग व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य है। क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

ये पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, एसआई राकेश खवास, अभिषेक कुमार, सावित्री कच्छप, रोशन कुमार, प्रकाश होरो, महेश पासवान, श्रीनाथ सिंह, सत्यम, एएसआई हादी खान, गजेंद्र सिंह और भगवान सिंह समेत जिला एवं थाना के पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *