बेरमो के पत्रकार मुनीश कुमार वर्मा को मिला सम्मान
बोकारो जिले के बेरमो निवासी समाजसेवी एवं पत्रकार मुनीश कुमार वर्मा को “भारत माता सेवा रत्न सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान भारत माता अभिनंदन संगठन, भिवानी, हरियाणा की ओर से प्रदान किया गया।
मुनीश कुमार वर्मा को यह सम्मान उनकी निःस्वार्थ समाज सेवा और सकारात्मक पत्रकारिता के लिए दिया गया है।
भारत माता अभिनंदन संगठन ने किया सम्मानित
“भारत माता अभिनंदन संगठन” भिवानी, हरियाणा की ओर से मुनीश कुमार वर्मा को “भारत माता सेवा रत्न सम्मान-2026” प्रदान किया गया।
मुनीश कुमार वर्मा ने सम्मान के लिए संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम दास मित्तल, राष्ट्रीय प्रभारी ऋतु गर्ग और बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के ब्रांड एंबेसडर डॉ. प्रशांत गायकवाड के प्रति आभार व्यक्त किया।
सम्मान को बड़ी जिम्मेदारी बताया
मुनीश कुमार वर्मा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने सम्मान के लिए भारत माता अभिनंदन संगठन के पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।
मुनीश कुमार वर्मा समाजसेवा के साथ पत्रकारिता से भी जुड़े हैं और झारखंड न्यूज़ के प्रधान संपादक हैं।
सामाजिक संगठनों और पत्रकारों ने दी बधाई
मुनीश कुमार वर्मा को “भारत माता सेवा रत्न सम्मान-2026” मिलने पर बोकारो जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों, पत्रकारों और अन्य शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।
शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
