बोकारो के चतरो चट्टी में वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

बोकारो के चतरो चट्टी थाना क्षेत्र में वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम।

मिथलेश कुमार : बोकारो जिले के चतरो चट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने वारंटियों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के दौरान एक वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी घनश्याम करमाली को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

बोकारो के चतरो चट्टी थाना क्षेत्र में वारंटी गिरफ्तार

बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चतरो चट्टी थाना क्षेत्र में वारंटियों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

घर से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, सीपी-II 32/22 के वारंटी घनश्याम करमाली (उम्र करीब 20 वर्ष), पिता भागीरथ करमाली, निवासी ग्राम गुरूडीह, बड़की सीधाबारा, थाना चतरो चट्टी, जिला बोकारो को उसके घर से विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

छापेमारी दल में शामिल रहे पुलिसकर्मी

इस कार्रवाई में पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कुमार यादव, हवलदार महेश तामसोय, आरक्षी सहदेव प्रसाद यादव, आरक्षी मुकेश कुमार मोदी तथा आरक्षी रामेश्वर यादव शामिल रहे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *