बोकारो के पेटरवार में भीषण सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

पेटरवार एनएच-23 पर दुर्घटनाग्रस्त चार पहिया वाहन और क्षतिग्रस्त मकान

मिथलेश कुमार : बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत पेटरवार के लुकाई के पास एनएच-23 पर शुक्रवार सुबह करीब 6:10 बजे एक चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक मकान और उसमें खड़ी दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

बोकारो के पेटरवार में भीषण सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत पेटरवार के लुकाई के समीप एनएच-23 पर शुक्रवार सुबह करीब 6:10 बजे एक चार पहिया वाहन भीषण दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन रामगढ़ से धनबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन चला रहे चालक मो. अकरम को कथित रूप से झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया।

अनियंत्रित वाहन पहले सड़क किनारे रखे सीमेंट के पोल से टकराया और फिर लगभग 13 से 14 फीट उछलते हुए एक मकान से जा टकराया।

मकान और दोपहिया वाहन को भी हुआ नुकसान

दुर्घटना में मो. खलील का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान में खड़ी एक दोपहिया वाहन भी हादसे में बुरी तरह टूट गई।

हादसे के दौरान मकान मालिक भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीन लोग घायल, इलाज जारी

वाहन में दो लोग सवार थे। हादसे में एक घायल का इलाज पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है, जबकि वाहन चालक का उपचार अन्य स्थान पर किया जा रहा है।

समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना में घायल तीनों लोगों का इलाज जारी था।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *