मिथलेश कुमार : बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड स्थित पोडदाग (मांझी टोला) के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में SIR से संबंधित फॉर्म वितरण और भरने की प्रक्रिया के दौरान लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान क्षेत्र के लोगों को फॉर्म उपलब्ध कराए गए और उन्हें फॉर्म भरने की जानकारी भी दी गई।
बोकारो के पोडदाग में SIR को लेकर लगी भीड़, लोगों को बांटे गए फॉर्म
बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के विभिन्न टोले में चल रहे SIR अभियान के तहत पोडदाग (मांझी टोला) स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में लोगों की भीड़ देखने को मिली। केंद्र पर क्षेत्र के लोगों को SIR से संबंधित फॉर्म उपलब्ध कराए गए और उन्हें फॉर्म भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ फॉर्म वितरण
मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र पोडदाग (मांझी टोला), सदमाकला में रजिया खातून ने क्षेत्र के लोगों के बीच फॉर्म वितरित किए। उन्होंने उपस्थित लोगों को फॉर्म सही तरीके से भरने की प्रक्रिया भी समझाई।
814 में से 600 फॉर्म का हुआ वितरण
रजिया खातून ने बताया कि केंद्र को कुल 814 फॉर्म प्राप्त हुए थे। इनमें से लगभग 600 फॉर्म का वितरण किया जा चुका है, जबकि करीब 200 फॉर्म लोगों द्वारा भरकर जमा भी किए जा चुके हैं।
लोगों को दी गई SIR की जानकारी
रजिया खातून ने बताया कि SIR की प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इससे देश की आबादी से संबंधित जानकारी प्राप्त होगी और पूरे देश की आबादी की गणना में भी सहायता मिलेगी।
