इटावा। सिद्धपीठ मां कालीवाहन मंदिर में शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद मां के भव्य श्रृंगार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मां के दर्शन और श्रृंगार के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर में भक्तिमय माहौल के बीच सनातनी किन्नर अखाड़े की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।
मां के श्रृंगार के लिए सजीं तीनों मूर्तियां
श्रृंगार के अवसर पर मां कालीवाहन मंदिर की तीनों मूर्तियों को भव्य और दिव्य रूप में सजाया गया। मां के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे। भक्तों ने दर्शन किए और भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना की।
महामंडलेश्वर नंदिनी नंदगिरी ने कराया भंडारा
सनातनी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर नंदिनी नंदगिरी पांडे ने दर्जनों किन्नरों के साथ मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्त कतारों में नजर आए।
श्रद्धालुओं के मंगल की कामना की
आयोजन के दौरान सनातनी किन्नर अखाड़े के दर्जनों गद्दीदार किन्नरों ने श्रद्धा के साथ भंडारे में भाग लिया। महामंडलेश्वर नंदिनी नंदगिरी पांडे ने मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद और बरक्कत बांटी तथा नगरवासियों के मंगल की कामना की।
इस मौके पर महामंडलेश्वर नंदिनी नंदगिरी पांडे ने Raftaar Media से विशेष बातचीत भी की।
