भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से हो रहा है। क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाले पहले मुकाबले को भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा, जिसे फैंस टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ-साथ सोनीलिव ऐप पर लाइव देख सकेंगे।
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल और समय
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 2026 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के बाद पहली बार आमने-सामने आ रही हैं। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला क्राइस्टचर्च में भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। तीन बार की टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-2 से सीरीज ड्रा कराने के बाद इस सीरीज में उतरेगी, जबकि मेजबान न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पिछली सीरीज 1-1 से बराबर खेली थी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने इनमें से 19 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मुकाबलों में सफलता मिली है और एक मैच टाई रहा है।
भारत में फ्री और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
इस सीरीज के सभी पांचों टी20 मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से खेले जाएंगे। सोनी के पास इस सीरीज के मीडिया अधिकार हैं, इसलिए भारतीय फैंस टीवी पर ‘सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क’ के चैनलों के जरिए सभी मैच देख सकते हैं। इसके अलावा, फैंस के लिए राहत की बात यह है कि इन मैचों का प्रसारण फ्री प्लेटफॉर्म डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर भी उपलब्ध रहेगा। वहीं, ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के लिए फैंस सोनीलिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।
दोनों टीमों का स्क्वाड
भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।
न्यूजीलैंड टीम: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, बेवान जैकोब्स, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर।
