भारत-जापान मैच: अभिषेक शर्मा गोल्डन डक पर आउट होकर अनचाहे रिकॉर्ड सूची में दर्ज

अभिषेक शर्मा जापान के खिलाफ टी20 मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए

हैदराबाद: ETV भारत स्पोर्ट्स टीम। जापान के खिलाफ खेले गए ऐतिहासिक टी20 मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा गोल्डन डक (पहली ही गेंद पर शून्य) पर आउट होकर अनचाहे रिकॉर्ड में दर्ज हो गए। गीले मैदान के कारण 5-5 ओवरों के किए गए इस मुकाबले में अभिषेक कोCharlie Hara-Hinze ने पहले ओवर की छठी गेंद पर पवेलियन भेजा।

गोल्डन डक के साथ दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

जापान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टी20 मैच में अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट होकर एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ (शून्य) पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए।

अभिषेक वर्ष 2026 में टी20 प्रारूप में कुल 10 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। टी20 क्रिकेट इतिहास में इससे पहले कोई भी बल्लेबाज एक कैलेंडर वर्ष में 10 बार डक पर आउट नहीं हुआ था।

राशिद खान और शादाब खान को पीछे छोड़ा

इस अनचाहे आंकड़े के साथ ही अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के राशिद खान और पाकिस्तान के शादाब खान को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम एक कैलेंडर वर्ष में 9-9 डक दर्ज थे।

राशिद खान ने वर्ष 2019 में 56 मैचों में 9 डक बनाए थे, जबकि शादाब खान वर्ष 2024 में 42 मैचों में 9 बार शून्य पर आउट हुए थे।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी शीर्ष पर पहुंचे

अभिषेक शर्मा एक कैलेंडर वर्ष में टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी संयुक्त रूप से शीर्ष पर आ गए हैं।

वर्ष 2026 में खेले गए 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में वह 7 बार शून्य पर आउट हुए हैं। इस सूची में वह रवांडा के आर्किड तुयिसेंगे, जापी बिमेनीमाना और पाकिस्तान के सैम अयूब के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *