ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह मंच बनाए गए थे। ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। हेमंत खंडेलवाल भी कार्यकर्ताओं के सम्मान में विभिन्न स्वागत मंचों पर पहुंचे। उन्होंने पुष्पमालाएं स्वीकार कीं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन पर चर्चा
स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी की बैठक ली। बैठक में जिले में चल रहे संगठनात्मक कार्यों और सेवा संकल्प अभियान के दौरान आयोजित गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
कार्यकर्ताओं को दिया जनसंपर्क का संदेश
बैठक में हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पद के बजाय विचारधारा और संगठन के लिए काम करने का संदेश दिया।
