नवागढ़ में वृद्धजन दिवस पर सम्मान समारोह
जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय बंजारे के नेतृत्व में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 500 वृद्धजनों का सम्मान किया गया।
समारोह के दौरान बुजुर्गों के जीवनभर के योगदान, अनुभव और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को नमन किया गया। वृद्धजनों को सम्मान देकर उनके प्रति आदर और कृतज्ञता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में शामिल हुए वरिष्ठ पदाधिकारी
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बसपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टंडन और पूर्व पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे सहित बड़ी संख्या में बुजुर्ग और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम में वृद्धजनों के सम्मान के साथ उनके अनुभवों और समाज में योगदान को रेखांकित किया गया।
बुजुर्गों को बताया समाज की अमूल्य धरोहर
सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और जीवन से मिली सीख आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का काम करती है।
कार्यक्रम के दौरान करीब 500 वृद्धजनों को सम्मानित किया गया।
