शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर और फरीदा जलाल स्टारर क्राइम-एक्शन ड्रामा ओ रोमियो का ट्रेलर आज 21 जनवरी को रिलीज़ हो गया है। शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। ट्रेलर ने दर्शकों में फिल्म देखने का उत्साह बढ़ा दिया है। शाहिद का सनकी अंदाज और अविनाश तिवारी का गुस्सैल किरदार ट्रेलर को और प्रभावशाली बना रहा है। वहीं, शाहिद और तृप्ति के बीच की नोकझोंक वाली लव केमिस्ट्री भी दर्शकों को फिल्म देखने के लिए मजबूर कर रही है।
ट्रेलर की झलक
3.08 मिनट के इस ट्रेलर की शुरुआत रोमांटिक अंदाज में होती है, लेकिन देखते ही देखते इसे एक्शन और मारकाट की दिशा में मोड़ दिया गया है। हर दूसरे सीन में शाहिद कपूर अपने दुश्मनों के खिलाफ उस्तरे चलाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, नाना पाटेकर बंदूक लेकर शाहिद के पीछे पड़ जाते हैं। ट्रेलर में शाहिद का तृप्ति के प्रति जबरन प्यार भी दिखाया गया है। कुछ डायलॉग और गालियां ट्रेलर को और रिच बना रही हैं। शाहिद अपने किरदार में खूनखराबा और हिंसक रूप में नजर आ रहे हैं, जबकि अविनाश तिवारी बदले की आग में जलते दिख रहे हैं। अब यह देखना बाकी है कि शाहिद और अविनाश के बीच संघर्ष प्यार के लिए है या बदमाशी के लिए, यह फिल्म देखने के बाद ही स्पष्ट होगा।
रिलीज़ डेट
फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज कर रहे हैं, जिनके साथ शाहिद कपूर की जोड़ी पहले हैदर और कमीने जैसी यादगार फिल्मों में नजर आ चुकी है। तृप्ति डिमरी भी शाहिद के साथ महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, जो कहानी को और रोमांचक बनाने का वादा करती हैं।
ओ रोमियो नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है और इसे 13 फरवरी 2026 को, वैलेंटाइन वीक पर रिलीज़ किया जाएगा। इस तरह यह फिल्म दर्शकों के लिए एक इंटेंस, अनप्रिडिक्टेबल और पैशनेट सिनेमैटिक जर्नी साबित होने वाली है।
