रांची: बरियातू रोड से बूटी मोड़ तक नगर निगम का बड़ा एक्शन, अतिक्रमण हटाया
रांची नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने बुधवार को बरियातू रोड से लेकर बूटी मोड़ तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से बने ढांचों, ठेलों और गुमटियों को हटाया गया। निगम ने अवैध विज्ञापन लगाने वाली एक एजेंसी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया और सख्त चेतावनी…
