झारखंड के किसानों के लिए बड़ी खबर: आज से 783 केंद्रों पर धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत
रांची: झारखंड सरकार आज से राज्यभर में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान के तहत राज्य के 783 धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर एक साथ खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकार ने धान बिक्री पर बोनस समेत 2450 रुपये प्रति क्विंटल का एकमुश्त भुगतान सुनिश्चित किया है, जिससे किसानों में उत्साह…
