रायपुर में खारुन नदी उफान पर, महादेव घाट पुल पर आवाजाही बंद

रायपुर में खारुन नदी उफान पर, महादेव घाट पुल पर आवाजाही बंद

रायपुर में खारुन नदी का जलस्तर बढ़ा

छत्तीसगढ़ में लगातार तीसरे दिन बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के चलते कई नदी-नाले उफान पर हैं और जनजीवन प्रभावित हुआ है। रायपुर की खारुन नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

महादेव घाट पुल के ऊपर से खारुन नदी का पानी बह रहा है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने बेरिकेडिंग कर महादेव घाट पुल पर आवाजाही रोक दी है।

करीब 12 साल बाद पुल के ऊपर पहुंचा पानी

बताया गया है कि करीब 12 साल बाद खारुन नदी का पानी महादेव घाट पुल के ऊपर पहुंचा है। जलस्तर बढ़ने के बाद पुलिस और प्रशासन ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।

अमलेश्वर-पाटन मार्ग पर आवागमन प्रभावित

अमलेश्वर-पाटन मार्ग पर पानी भरने से रायपुर से संपर्क बाधित हुआ है। पुलिस-प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

महादेव घाट के पास बढ़ते जलस्तर और जलभराव का दृश्य देखने के लिए लोगों की भीड़ भी पहुंच रही है। पुलिस प्रशासन मुनादी कर लोगों को जानकारी दे रहा है और भीड़ को नियंत्रित कर रहा है।

गणेश प्रतिमा विसर्जन भी प्रभावित

महादेव घाट पर विसर्जन कुंड होने के कारण गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भी बाधित हो रहा है। जलस्तर बढ़ने के चलते यहां आवाजाही और गतिविधियों पर पुलिस-प्रशासन की निगरानी बनी हुई है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *