नैनपुर में गणेश मंच पर करंट से 4 की मौत
मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुर में गणेश उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गणेश उत्सव के लिए बनाए गए मंच पर अचानक करंट फैलने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं।
गणेश मंच पर अचानक फैला करंट
जानकारी के अनुसार, अलसुबह गणेश मंच पर अचानक करंट फैल गया। इसकी चपेट में आने से चार लोगों की जान चली गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना में घायल तीन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
एक घायल जिला अस्पताल रेफर
घायल तीन लोगों में से एक की हालत गंभीर बताई गई है। गंभीर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
वहीं, दो अन्य घायलों का नैनपुर अस्पताल में उपचार जारी है।
शॉर्ट सर्किट की प्रारंभिक जानकारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ, इसकी वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
