रांची: सोमवार को मोराबादी फुटबॉल स्टेडियम स्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को उनके संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
जिला प्रशासन रांची की ओर से उपायुक्त (डीसी) ने औपचारिक रूप से मतदान दलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीसी ने मतदान कर्मियों को बैलेट बॉक्स खोलने और बंद करने की प्रक्रिया, सीलिंग की विधि तथा सामग्री के सुरक्षित परिवहन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें, ताकि मतदान प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
जिला प्रशासन ने आम मतदाताओं से अपील की है कि वे 23 फरवरी 2026 को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान अवश्य करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
