रांची पुलिस की अपील: अफवाहों से बचें, बिना सत्यापन खबरें साझा न करें

रांची पुलिस की अपील: अफवाहों से बचें, बिना सत्यापन खबरें साझा न करें

रांची: रांची पुलिस ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली खबरों, वीडियो, संदेशों और अन्य सूचनाओं को लेकर नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से कहा है कि किसी भी सूचना को सत्यापित किए बिना उस पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे साझा करें।

पुलिस के अनुसार, कुछ असामाजिक और स्वार्थी तत्व जानबूझकर झूठी, भ्रामक और अपुष्ट सूचनाएं प्रसारित कर लोगों को उकसाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों का उद्देश्य निजी स्वार्थ के लिए समाज में अशांति, वैमनस्य, तनाव और अराजकता का वातावरण पैदा करना हो सकता है।

उकसावे में आकर कानून हाथ में न लें

रांची पुलिस ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि किसी के बहकावे में आकर उठाया गया कदम कानूनी परेशानी का कारण बन सकता है। साथ ही इससे समाज की शांति और सद्भाव को भी नुकसान पहुंच सकता है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नागरिक किसी भी प्रकार के उकसावे में आकर कानून अपने हाथ में न लें।

संदिग्ध सामग्री मिलने पर पुलिस को दें सूचना

रांची पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी नागरिक को संदिग्ध या भड़काऊ सामग्री मिलती है तो उसे वायरल करने के बजाय संबंधित पुलिस अथवा प्रशासन को इसकी जानकारी दी जाए।

पुलिस ने लोगों से शांति, सद्भाव और सामाजिक भाईचारा बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की है।

सत्यापित जानकारी पर ही करें भरोसा

रांची पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और केवल सत्यापित जानकारी पर विश्वास करने को कहा है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों के जाल में नहीं फंसने और किसी के निजी स्वार्थ का साधन नहीं बनने की अपील की है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *