बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के अदम्य साहस की जमकर तारीफ की है। हवा में को-पायलट के हमले से गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद संयम और वीरता दिखाने के लिए सलमान ने उन्हें सैल्यूट किया है।
फ्लाईदुबई फ्लाइट घटना में पायलट की वीरता पर सलमान खान ने जताया गर्व
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में 180 यात्रियों और क्रू मेंबर्स की जान बचाने वाले भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छार के अदम्य साहस की सराहना की है। 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान में घटी इस घटना के बाद कैप्टन स्मित की बहादुरी की दुनिया भर में तारीफ हो रही है।
सोशल मीडिया पर सलमान खान ने लिखा— “कमाल कर दिया पायलट जी”
सलमान खान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर कैप्टन स्मित मच्छार की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आप को सैल्यूट करते हैं, आपके साथ उड़ान भरना हमारे लिए सम्मान की बात होगी.. वेल डन ब्रो.. कैप्टन #SmitMachchhar।” सलमान खान से पहले सनी देओल, रणवीर सिंह, अनिल कपूर, विक्की कौशल और तमन्ना भाटिया जैसी कई मशहूर फिल्मी हस्तियों ने भी कैप्टन मच्छार के पेशेवर अनुशासन और बहादुरी की सराहना की थी।
हवा में हमले के बावजूद बचाई 180 जिंदगियां
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उड़ान के दौरान कॉकपिट के अंदर ओमानी को-पायलट ने कैप्टन स्मित पर चाकू से हमला कर दिया था, जिसके चलते विमान महज दो मिनट में करीब 16,000 फीट नीचे गोता खा गया था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने हिम्मत नहीं हारी और हमलावर का मुकाबला करते हुए विमान पर नियंत्रण बनाए रखा। क्रू मेंबर्स और यात्रियों की मदद से हमलावर को काबू किया गया और विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
