खूबसूरती निखारने के लिए चेहरे पर लगाएं मोरिंगा ऑयल, जानिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल का तरीका

खूबसूरती निखारने के लिए चेहरे पर लगाएं मोरिंगा ऑयल, जानिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल का तरीका

खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं कई तरह के उपाय अपनाती हैं। अक्सर वे किचन में मौजूद नेचुरल चीजों को ही ब्यूटी प्रोडक्ट्स के रूप में इस्तेमाल करती हैं। इसी कड़ी में एक्सपर्ट्स मोरिंगा ऑयल को नेचुरल ब्यूटी रूटीन में शामिल करने की सलाह देते हैं। सूखे मोरिंगा के बीजों से निकाला गया यह तेल त्वचा और बालों की खूबसूरती बढ़ाने में काफी असरदार माना जाता है।

आमतौर पर लोग मोरिंगा के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि यह स्किन के लिए भी उतना ही फायदेमंद है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आजकल महिलाएं मुलायम और चमकदार त्वचा पाने के लिए मोरिंगा ऑयल का इस्तेमाल कर रही हैं। आइए जानते हैं कि मोरिंगा ऑयल स्किन केयर में कैसे फायदेमंद साबित होता है।

त्वचा के लिए मोरिंगा ऑयल के फायदे

चमकदार त्वचा के लिए:
एक्सपर्ट्स का कहना है कि नियमित रूप से मोरिंगा ऑयल लगाने से प्रदूषण से डैमेज हुई त्वचा धीरे-धीरे अपनी प्राकृतिक चमक वापस पा लेती है। यह रोजमर्रा के तनाव और थकान के असर को भी कम करता है। लगातार इस्तेमाल से त्वचा मुलायम और ग्लोइंग नजर आने लगती है।

नमी बनाए रखता है:
यह तेल खासतौर पर रूखी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह त्वचा की गहराई तक जाकर नमी पहुंचाता है और चिपचिपा भी महसूस नहीं होता। फटे होंठों पर लगाने से वे मुलायम हो जाते हैं। इसमें मौजूद फैटी एसिड, विटामिन और मिनरल्स त्वचा को पोषण देते हैं।

एज स्पॉट्स और झुर्रियों से बचाव:
मोरिंगा ऑयल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और स्किन को हेल्दी बनाए रखते हैं। इसमें पाया जाने वाला विटामिन C कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाने में मदद करता है, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होती हैं। नहाने के बाद हल्के हाथों से इस तेल से मसाज करने पर त्वचा लंबे समय तक मॉइस्चराइज रहती है। चाहें तो इसे रात में सोने से पहले भी लगाया जा सकता है।

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल रिसर्च एंड एप्लीकेशंस के अनुसार, मोरिंगा ऑयल में एंटीमाइक्रोबियल, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो स्किन से जुड़ी कई समस्याओं में मददगार हैं।

दाग-धब्बों पर असरदार:
इस तेल में विटामिन C और E भरपूर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक स्टडी के मुताबिक, यह डार्क स्पॉट्स, मुंहासों के निशान और पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं में असर दिखाता है। इसकी एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक खूबियां घाव और जलन को जल्दी ठीक करने में भी सहायक हैं।

बालों के लिए भी फायदेमंद:
मोरिंगा ऑयल न सिर्फ त्वचा बल्कि बालों को भी पोषण देता है। थोड़ी मात्रा में इस तेल से गीले बालों की मसाज करने से बाल मजबूत होते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से डैंड्रफ और दोमुंहे बालों की समस्या भी कम हो सकती है।

इसके अलावा, एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस तेल का इस्तेमाल चेहरे की सफाई और हेयर सीरम के तौर पर भी किया जा सकता है। इसकी एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज धूप से खराब हुई त्वचा को फिर से स्वस्थ बनाने में मदद करती हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *