कानपुर चकेरी स्क्रैप गोदाम में 12 लाख की चोरी, CCTV में कैद चोर

कानपुर चकेरी स्क्रैप गोदाम में 12 लाख की चोरी, CCTV में कैद चोर

कानपुर चकेरी के स्क्रैप गोदाम में 12 लाख की चोरी

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के कोयला नगर स्थित स्क्रैप गोदाम को चोरों ने निशाना बनाया। सोमवार तड़के करीब 3 बजे ऑटो सवार तीन चोरों ने गोदाम के ताले तोड़कर नगदी समेत करीब 12 लाख रुपये का माल पार कर दिया।

चोरी की पूरी घटना गोदाम के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में ऑटो सवार तीन संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं।

दो चोरों ने तोड़े गोदाम के ताले

कछियाना बर्तन बाजार निवासी विपिन दीक्षित का भवानी नगर में आराध्या इंटरप्राइजेज के नाम से स्क्रैप का गोदाम है। रविवार शाम वह गोदाम बंद कर घर चले गए थे।

सोमवार तड़के ऑटो से पहुंचे दो युवकों ने सब्बल की मदद से मेन गेट और चैनल के ताले तोड़ दिए। तीसरा साथी ऑटो के पास खड़ा रहा।

गल्ले से 7.61 लाख रुपये की नगदी चोरी

गोदाम के अंदर दाखिल होने के बाद चोरों ने गल्ले में रखी 7.61 लाख रुपये की नगदी, लैपटॉप और भारी मात्रा में कॉपर समेट लिया। इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए।

सुबह गोदाम पहुंचने पर विपिन दीक्षित ने ताले टूटे देखे और पुलिस को सूचना दी।

CCTV फुटेज से चोरों की तलाश

चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि CCTV फुटेज में तीन संदिग्ध दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान और तलाश में जुटी है।

थाना प्रभारी के अनुसार, मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *