कटनी नगर निगम का घेराव, युवा कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन

कटनी नगर निगम का घेराव, युवा कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन

कटनी नगर निगम का युवा कांग्रेस ने किया घेराव

कटनी में नगर निगम की जनसमस्याओं और लंबित विकास कार्यों को लेकर युवा कांग्रेस ने निगम कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जुलूस के रूप में निगम कार्यालय पहुंचे।

प्रदर्शन के दौरान निगम का मुख्य गेट बंद किए जाने पर कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। इसके बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ता निगम परिसर में धरने पर बैठ गए।

जनसमस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान डिप्टी कमिश्नर शैलेष कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया।

ज्ञापन में कटनी की विभिन्न जनसमस्याओं और लंबित विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे उठाए गए।

सड़क, पेयजल और सीवर के मुद्दे उठाए

युवा कांग्रेस की ओर से जर्जर सड़कों, पेयजल और सीवर से जुड़ी समस्याओं को ज्ञापन में शामिल किया गया। इसके अलावा स्वच्छता और विद्युत सुरक्षा के मुद्दे भी उठाए गए।

प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *