सिटी रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई की खबर सामने आई है। पंडरी-रवि नगर क्षेत्र स्थित सुशील विला में ED की टीम ने सुबह से दबिश दी। अधिकारियों के विला के अंदर मौजूद रहकर जरूरी दस्तावेजों की जांच करने की जानकारी है।
दो गाड़ियों में पहुंची ED की टीम
मिली जानकारी के अनुसार, ED की टीम दो गाड़ियों में सवार होकर सुशील विला पहुंची। कार्रवाई के दौरान टीम के साथ सुरक्षाबलों के जवान भी मौजूद रहे। विला के अंदर दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की जा रही है।
छापेमारी के कारणों की आधिकारिक जानकारी नहीं
फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सुशील विला में की गई छापेमारी किस प्रकरण से जुड़ी है। इस संबंध में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
दुर्ग में भी कार्रवाई की जानकारी
रायपुर के साथ-साथ दुर्ग में भी ED की छापेमारी शुरू होने की जानकारी दी गई है। हालांकि, दुर्ग में कार्रवाई से संबंधित विस्तृत विवरण उपलब्ध नहीं है। दीपावली से पहले हुई इन कार्रवाइयों के बीच आगे की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
