रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकट ₹1,600 से ₹18,000

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकट ₹1,600 से ₹18,000

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकट की कीमतें जारी

रांची में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर टिकट की कीमतें सामने आ गई हैं। दर्शकों को मैच देखने के लिए अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार 1,600 रुपये से लेकर 18,000 रुपये तक खर्च करने होंगे।

सबसे सस्ता टिकट East & West Hill का है, जिसकी कीमत 1,600 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं सबसे महंगा टिकट President’s Enclosure with Hospitality का होगा, जिसकी कीमत 18,000 रुपये रखी गई है।

1,600 से 4,500 रुपये तक के टिकट

Upper Tier Wing A/C का टिकट 2,000 रुपये और Upper Tier Wing B/D Spice Box का टिकट 2,500 रुपये में मिलेगा।

वहीं Lower Tier Wing A/C/D की कीमत 3,000 रुपये और Lower Tier Wing B का टिकट 3,500 रुपये निर्धारित किया गया है।

Donors Enclosure के लिए दर्शकों को 4,000 रुपये और Amitabh Choudhary Pavilion Premium Terrace के लिए 4,500 रुपये खर्च करने होंगे।

VIP और Hospitality टिकट की कीमत

VIP और Hospitality श्रेणी में भी अलग-अलग कीमतें निर्धारित की गई हैं। Corporate Box का टिकट 8,000 रुपये, Hospitality Box का टिकट 9,000 रुपये और M.S. Dhoni Pavilion Luxury Parlour का टिकट 10,000 रुपये रखा गया है।

इसके अलावा Corporate Lounge का टिकट 15,000 रुपये में मिलेगा। वहीं President’s Enclosure with Hospitality सबसे महंगा टिकट होगा, जिसकी कीमत 18,000 रुपये है।

टिकट बिक्री की तारीख का इंतजार

टिकट की कीमतें सामने आने के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों को बिक्री शुरू होने का इंतजार है। हालांकि, ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बिक्री कब से शुरू होगी, कहां से टिकट मिलेगा और ऑनलाइन बुकिंग किस माध्यम से होगी, इसकी जानकारी अभी जारी नहीं की गई है।

आयोजकों की ओर से टिकट बिक्री से जुड़ी पूरी जानकारी जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है। 9 अक्टूबर को रांची में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *