सोना-चांदी में जोरदार उछाल, MCX पर सोना ₹2,100 से ज्यादा चढ़ा

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, MCX पर सोना ₹2,100 से ज्यादा चढ़ा

बीते सप्ताह की भारी गिरावट के बाद सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला। घरेलू वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुओं ने मजबूत तेजी दर्ज की

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सुबह करीब 11:30 बजे सोना ₹2,196 की तेजी के साथ ₹1,57,647 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। कारोबार के दौरान सोने ने ₹1,55,546 का निचला स्तर और ₹1,58,500 का ऊपरी स्तर छुआ।

चांदी में करीब ₹12,000 प्रति किलो की तेजी

चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल दर्ज किया गया। MCX पर सुबह 11:30 बजे 1 किलो चांदी ₹11,785 की तेजी के साथ ₹2,61,677 पर पहुंच गई।
कारोबार के दौरान चांदी का न्यूनतम स्तर ₹2,58,000 और उच्चतम स्तर ₹2,64,885 प्रति किलो रहा।

प्रमुख शहरों में सोना-चांदी के भाव

  • पटना: सोना ₹1,57,070 | चांदी ₹2,61,740
  • जयपुर: सोना ₹1,57,130 | चांदी ₹2,61,840
  • कानपुर/लखनऊ: सोना ₹1,57,260 | चांदी ₹2,62,280
  • भोपाल/इंदौर: सोना ₹1,57,380 | चांदी ₹2,62,490
  • चंडीगढ़: सोना ₹1,57,150 | चांदी ₹2,61,880
  • रायपुर: सोना ₹1,57,150 | चांदी ₹2,35,320

तालिका के अनुसार, पटना में सोना और चांदी सबसे सस्ते, जबकि भोपाल और इंदौर में सबसे महंगे दाम पर बिक रहे हैं।

पिछले हफ्ते क्यों टूटी थीं कीमतें?

विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले सप्ताह कीमतों में गिरावट की वजह मुनाफावसूली, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और वास्तविक यील्ड्स में बढ़ोतरी रही।
आने वाले दिनों में अमेरिकी मैक्रो डेटा और वैश्विक राजनीतिक घटनाक्रम सोना-चांदी की दिशा तय करेंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *