आदित्य बिरला ग्रुप के ज्वेलरी ब्रांड ‘इंद्रिया’ का झारखंड में आगाज़; रांची में खुला पहला फ्लैगशिप स्टोर

आदित्य बिरला ग्रुप के ज्वेलरी ब्रांड 'इंद्रिया' का झारखंड में आगाज़; रांची में खुला पहला फ्लैगशिप स्टोर

रांची : Aditya Birla Group के ज्वेलरी ब्रांड Indriya ने झारखंड में कदम रखते हुए रांची में अपना पहला फ्लैगशिप स्टोर शुरू किया है। यह ब्रांड के देशभर में विस्तार की दिशा में एक अहम पड़ाव माना जा रहा है।

ब्रांड का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक डिजाइन को एक साथ प्रस्तुत करना है। रांची में महात्मा गांधी मेन रोड पर स्थित यह नया स्टोर ग्राहकों को एक अलग और आरामदायक खरीदारी अनुभव प्रदान करता है। यहाँ स्थानीय सांस्कृतिक विरासत की झलक के साथ ब्रांड की विशेष डिज़ाइन वाली ज्वेलरी भी उपलब्ध है।

स्टोर में ब्राइडल ज्वेलरी के लिए अलग लाउंज, कारीगरी को करीब से समझने के लिए विशेष ‘कारीगरी रूम’ और 28,000 से अधिक डिज़ाइनों का विस्तृत कलेक्शन मौजूद है। यह स्टोर पारंपरिक पसंद और आधुनिक सोच, दोनों को एक ही छत के नीचे जोड़ने का प्रयास करता है।

इस लॉन्च के साथ इंद्रिया ने देशभर में अपने नेटवर्क को 46 स्टोर्स तक विस्तार दिया है।

इंद्रिया के सीईओ Sandeep Kohli ने कहा, “झारखंड में अपने पहले स्टोर के साथ रांची में प्रवेश करना हमारी विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। हम रांची को अपार संभावनाओं वाला बाजार मानते हैं। यह स्टोर क्षेत्र के ग्राहकों तक सोच-समझकर डिज़ाइन की गई ज्वेलरी, बेहतरीन कारीगरी और प्रीमियम शॉपिंग अनुभव पहुंचाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

उन्होंने कहा कि ब्रांड का उद्देश्य ग्राहकों को ऐसा ज्वेलरी शॉपिंग अनुभव देना है, जो न केवल विशेष हो, बल्कि यादगार और प्रेरक भी बने।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *