झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 23-24 फरवरी को 13 जिलों में बारिश के आसार

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 23-24 फरवरी को 13 जिलों में बारिश के आसार

रांची: झारखंड में बढ़ते तापमान के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार 23 और 24 फरवरी को राज्य के 13 जिलों में हल्की बारिश और मेघगर्जन की संभावना है।

क्या कहता है पूर्वानुमान?

  • 22 फरवरी: सुबह हल्का कुहासा, दिन में आंशिक बादल, मौसम शुष्क।
  • 23-24 फरवरी: दक्षिणी और मध्य झारखंड के 13 जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें।
  • 25 फरवरी: सुबह कुहासा, दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

किन जिलों में बारिश की संभावना?

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, कोडरमा, लोहरदगा और धनबाद में हल्की वर्षा के संकेत हैं।

तापमान का हाल

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

  • पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 33.4°C दर्ज हुआ।
  • सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 10.3°C रिकॉर्ड किया गया।
  • रांची का अधिकतम तापमान 28.6°C और न्यूनतम 16.4°C रहा।

राजधानी का अनुमानित तापमान

  • 22 फरवरी: 30°C / 15°C
  • 23 फरवरी: 29°C / 14°C
  • 24 फरवरी: 29°C / 14°C
  • 25 फरवरी: 30°C / 13°C

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *