भागलपुर: अजगैविनाथ धाम में योजनाओं का हवाई सर्वेक्षण, मुख्य सचिव पहुंचे

भागलपुर अजगैविनाथ धाम क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करते मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत हेलिकॉप्टर से

भागलपुर: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत शनिवार, 11 अप्रैल 2026 को हेलिकॉप्टर से भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने सुल्तानगंज स्थित अजगैविनाथ धाम और आसपास के क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास योजनाओं का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान जिला प्रशासन ने उनका स्वागत किया।

अजगैविनाथ धाम में विकास योजनाओं का निरीक्षण

बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित अजगैविनाथ धाम में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की शुरुआत को लेकर तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में शनिवार, 11 अप्रैल 2026 को बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया।

मुख्य सचिव हेलिकॉप्टर से दोपहर करीब 1 बजे भागलपुर पहुंचे।

प्रशासन ने किया मुख्य सचिव का स्वागत

कृष्णानंद स्टेडियम में मुख्य सचिव के पहुंचने पर जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने उनका स्वागत बुके देकर किया। इस दौरान जिला और प्रखंड स्तर के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

प्रस्तावित परियोजनाओं की जानकारी ली

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इस दौरान राज्य सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी ली। इनमें मेरिंग ड्राइव, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अजगैविनाथ धाम से बडुआ नदी तक प्रस्तावित जलाशय और अगुवानी-सुल्तानगंज पुल परियोजना शामिल हैं।

उन्होंने इन सभी परियोजनाओं की प्रगति और संभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर समीक्षा की।

विकास योजनाओं पर जोर

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से परियोजनाओं की स्थिति पर चर्चा की गई। मौके पर जिला और प्रखंड प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और क्षेत्रीय विकास को लेकर यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *