भटगांव में बाउंड्री वॉल के पास दिखा 7 फीट का विशाल अजगर

भटगांव में बाउंड्री वॉल के पास दिखा 7 फीट का विशाल अजगर

सारंगढ़-बिलाईगढ़। नगर पंचायत भटगांव के वार्ड 12 स्थित झुमरपाली में बीती रात एक विशाल अजगर दिखाई देने से लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई। अजगर तालाब से लगे एक मकान की बाउंड्री के किनारे चल रहा था, तभी वार्ड के कुछ युवकों की नजर उस पर पड़ी।

अजगर को देखकर युवकों ने हिम्मत जुटाई और उसका रेस्क्यू शुरू किया। युवकों ने घंटों की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर बाहर निकाला।

करीब 6 से 7 फीट लंबा था अजगर

रेस्क्यू के बाद बाहर निकले अजगर की लंबाई करीब 6 से 7 फीट बताई गई। युवकों ने अजगर को बोरे में भरकर वार्ड के अंतिम छोर पर स्थित नाले में छोड़ दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आमतौर पर जहरीले या बड़े सांपों को देखकर लोग डर जाते हैं। ऐसे में युवकों द्वारा अजगर को पकड़ने की कोशिश चर्चा का विषय बनी हुई है।

वार्ड की गलियों में अजगर दिखने से चर्चा

झुमरपाली वार्ड की गली में विशाल अजगर दिखाई देने के बाद यह मामला वार्डवासियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। तालाब के किनारे मकान की बाउंड्री के पास अजगर मिलने से लोगों का ध्यान भी इस ओर गया।

युवकों ने जोखिम उठाते हुए अजगर को रेस्क्यू किया और उसे आबादी वाले इलाके से बाहर नाले में छोड़ दिया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *