बोकारो: अधिवक्ता संघ बेरमो-तेनुघाट ने नव नामांकित अधिवक्ताओं को किया सम्मानित

अधिवक्ता संघ बेरमो-तेनुघाट में नव अधिवक्ताओं के सम्मान समारोह का दृश्य।

बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल स्थित अधिवक्ता संघ बेरमो-तेनुघाट में वर्ष 2024-26 सत्र में नामांकित तथा ऑल इंडिया बार काउंसिल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले नव अधिवक्ता सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने नए सदस्यों को कानून, अनुशासन और पेशेवर नैतिकता का पालन करने का संदेश दिया।

अधिवक्ता संघ बेरमो-तेनुघाट ने नव नामांकित अधिवक्ताओं का किया सम्मान

बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल स्थित अधिवक्ता संघ बेरमो-तेनुघाट में वर्ष 2024-26 सत्र के दौरान संघ में नामांकित तथा ऑल इंडिया बार काउंसिल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले नव अधिवक्ता सदस्यों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य नए अधिवक्ताओं का उत्साहवर्धन करना और उन्हें विधि व्यवसाय के प्रति प्रेरित करना रहा।

वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिए मार्गदर्शन

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण डे ने नव अधिवक्ताओं को कानून से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी और पेशेवर दायित्वों का निर्वहन करने की सीख दी।

वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता बीरेंद्र कुमार सिन्हा एवं वकील महतो ने नए सदस्यों को सम्मानित करने में सहयोग किया।

महासचिव ने अनुशासन और ईमानदारी का दिया संदेश

संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने सभी नव अधिवक्ताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अनुशासित, ईमानदार और अपने पेशे के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ता संघ अपने सभी सदस्यों के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।

कार्यक्रम में कई पदाधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष वेंकट हरी विश्वनाथन, संयुक्त सचिव शंकर ठाकुर एवं राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष आनन्द कुमार श्रीवास्तव, उपकोषाध्यक्ष चंद्र शेखर प्रसाद, नरोत्तम कुमार सहित संघ के कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *