बेरमो में CISF की बड़ी कार्रवाई, 5.835 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो में CISF की बड़ी कार्रवाई, 5.835 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो थाना क्षेत्र में अवैध कोयला भंडारण के खिलाफ CISF ने कार्रवाई की है। 13 सितंबर 2026, रविवार को CISF CCL करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की।

सूचना मिली थी कि ढोरी एरिया के अंतर्गत कारीपानी एरिया के पास फुटबॉल ग्राउंड के आसपास अवैध रूप से कोयला रखा गया है। इसके बाद CISF की छापामारी टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 5.835 टन अवैध कोयला जब्त किया।

तीन स्थानों से जब्त किया गया कोयला

CISF की टीम ने कारीपानी क्षेत्र से 1.73 टन अवैध कोयला जब्त किया। इसके अलावा बी एंड के एरिया के बनासो मंदिर, जल्दी के रास्ते के पास से 2.485 टन कोयला बरामद किया गया।

वहीं, करो एक्सकैवेशन के पीछे जंगल क्षेत्र से 1.62 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। तीनों स्थानों से बरामद कोयले की कुल मात्रा 5.835 टन रही।

कोयला CCL प्रबंधन को सौंपा गया

जब्त किए गए अवैध कोयले का वजन कराने के बाद उसे CCL प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में कोयले के भंडारण और उससे जुड़ी गतिविधियां खनिज संबंधी प्रावधानों के उल्लंघन की श्रेणी में पाई गईं।

मामले में Mines and Minerals (Development and Regulation) Act, 1957 (MMDR Act) तथा अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित प्राधिकरण को सूचित किया गया है।

कार्रवाई में CISF के अधिकारी और जवान रहे शामिल

संयुक्त कार्रवाई में उप कमांडेंट गारा अभिलाष, सहायक कमांडेंट सार्थक बाबाजी, सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार, संतोष कुमार तिवारी, क्यूआरटी टीम, आसूचनाकर्मी और अन्य बल सदस्य शामिल रहे।

CISF ने कहा है कि खनन क्षेत्र और उसके आसपास अवैध कोयला भंडारण, खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *