Gold-Silver Crash: ट्रंप के एक बयान से ₹20,000 सस्ती हुई चांदी, सोना भी ₹4,000 टूटा

Gold-Silver Crash: ट्रंप के एक बयान से ₹20,000 सस्ती हुई चांदी, सोना भी ₹4,000 टूटा

बीते कुछ दिनों में लगातार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच रही सोना और चांदी की कीमतों में गुरुवार को अचानक बड़ी गिरावट देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही दोनों धातुओं में भारी बिकवाली हुई, जिससे निवेशक हैरान रह गए।

चांदी में भारी गिरावट

एमसीएक्स पर बुधवार को 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 3,25,602 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। गुरुवार सुबह बाजार खुलते ही चांदी 3,05,753 रुपये प्रति किलो पर आ गई, यानी एक झटके में करीब 19,849 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई।

सोने के दाम भी फिसले

बीते तीन कारोबारी दिनों में सोना लगातार नए रिकॉर्ड पर था। बुधवार को 5 फरवरी एक्सपायरी वाला सोना 1,52,862 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन गुरुवार को यह 1,48,777 रुपये प्रति 10 ग्राम पर गिर गया। इसका मतलब सोने में करीब 4,085 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट हुई।

ट्रंप के बयानों का असर

विशेषज्ञों के अनुसार, इस अचानक गिरावट के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान अहम हैं। टैरिफ की धमकियां, वेनेजुएला, ईरान और ग्रीनलैंड को लेकर कड़े बयान निवेशकों में अनिश्चितता पैदा कर रहे थे।

हालांकि, अब ट्रंप के नरम रुख और भारत-अमेरिका के बेहतर ट्रेड डील के संकेतों ने निवेशकों को मुनाफावसूली के लिए प्रेरित किया। इसके सीधे असर से सोना-चांदी की मांग घट गई, और दोनों धातुओं के दाम तेजी से नीचे आए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *