बेरमो में CISF-CCL की छापेमारी, 22.32 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो/बोकारो। बोकारो जिले में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ CISF और CCL की कार्रवाई जारी है। 10 सितंबर 2026, गुरुवार को बेरमो थाना क्षेत्र में संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कुल 22.32 टन अवैध कोयला जब्त किया। अमलो रेलवे साइडिंग के पास 21.29 टन कोयला बरामद CISF CCL करगली के कमांडेंट को बेरमो थाना क्षेत्र के अमलो रेलवे साइडिंग के समीप 05 नंबर पीपल धोंरा बस्ती में अवैध कोयला जमा होने की सूचना मिली थी। क्राइम ब्रांच से सूचना की पुष्टि होने के बाद CCL महाप्रबंधक राजीव कुमार सिंह और CISF कमांडेंट के निर्देश पर छापेमारी दल को सक्रिय किया गया। CISF और CCL सुरक्षा गार्ड की संयुक्त टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए 21.29 टन अवैध कच्चा कोयला जब्त किया। कारो एक्सकावेशन के पीछे जंगल से भी कोयला बरामद संयुक्त टीम ने बीएंडके एरिया के कारो एक्सकावेशन के पीछे स्थित जंगल में भी कार्रवाई की। यहां से 1.03 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। दोनों स्थानों से जब्त किए गए कोयले को CCL प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई MMDR Act 1957 के तहत की गई है। छापेमारी दल में CISF और CCL के जवान शामिल कार्रवाई में एसओ सुरेश सिंह, सहायक कमांडेंट वर्पे सार्थक बाबाजी, इंस्पेक्टर रवि रंजन, सब-इंस्पेक्टर संतोष तिवारी, अमित कुमार, एरिया सिक्योरिटी इंचार्ज, CCL सुरक्षा गार्ड प्रभारी शीलचंद सहित QRT टीम के जवान शामिल थे। कोयला चोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा CISF कमांडेंट ने कहा कि कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जहां CISF की तैनाती नहीं है, वहां सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की जाएगी।

बेरमो/बोकारो। बोकारो जिले में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ CISF और CCL की कार्रवाई जारी है। 10 सितंबर 2026, गुरुवार को बेरमो थाना क्षेत्र में संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कुल 22.32 टन अवैध कोयला जब्त किया।

अमलो रेलवे साइडिंग के पास 21.29 टन कोयला बरामद

CISF CCL करगली के कमांडेंट को बेरमो थाना क्षेत्र के अमलो रेलवे साइडिंग के समीप 05 नंबर पीपल धोंरा बस्ती में अवैध कोयला जमा होने की सूचना मिली थी। क्राइम ब्रांच से सूचना की पुष्टि होने के बाद CCL महाप्रबंधक राजीव कुमार सिंह और CISF कमांडेंट के निर्देश पर छापेमारी दल को सक्रिय किया गया।

CISF और CCL सुरक्षा गार्ड की संयुक्त टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए 21.29 टन अवैध कच्चा कोयला जब्त किया।

कारो एक्सकावेशन के पीछे जंगल से भी कोयला बरामद

संयुक्त टीम ने बीएंडके एरिया के कारो एक्सकावेशन के पीछे स्थित जंगल में भी कार्रवाई की। यहां से 1.03 टन अवैध कोयला बरामद किया गया।

दोनों स्थानों से जब्त किए गए कोयले को CCL प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई MMDR Act 1957 के तहत की गई है।

छापेमारी दल में CISF और CCL के जवान शामिल

कार्रवाई में एसओ सुरेश सिंह, सहायक कमांडेंट वर्पे सार्थक बाबाजी, इंस्पेक्टर रवि रंजन, सब-इंस्पेक्टर संतोष तिवारी, अमित कुमार, एरिया सिक्योरिटी इंचार्ज, CCL सुरक्षा गार्ड प्रभारी शीलचंद सहित QRT टीम के जवान शामिल थे।

कोयला चोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

CISF कमांडेंट ने कहा कि कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जहां CISF की तैनाती नहीं है, वहां सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की जाएगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *