कवर्धा के पिपरिया में 2.50 करोड़ से बनेगा स्वास्थ्य केंद्र भवन

कवर्धा के पिपरिया में 2.50 करोड़ से बनेगा स्वास्थ्य केंद्र भवन

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के पिपरिया में 2 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर पिपरिया नगर पंचायत क्षेत्र में करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भी भूमिपूजन किया गया।

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में कदम

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नगर पंचायत पिपरिया के लोगों को मिली इस सौगात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत पिपरिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

कबीरधाम में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का दावा

विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के पिछले ढाई वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश के साथ-साथ कबीरधाम जिले में भी स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में कार्य किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय कवर्धा में करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से सिटी स्कैन मशीन स्थापित की गई है। उनके अनुसार, इसके माध्यम से प्रत्येक माह करीब एक हजार लोगों का सिटी स्कैन किया जा रहा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *