गुमला। सिसई थाना क्षेत्र के सिसई बाजार टांड़ और रेड़वा बाजार में गुरुवार को अवैध शराब बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग और सिसई थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब की बिक्री करते हुए छह उत्पाद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
करीब 50 लीटर चुल्लू शराब जब्त
छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए छह लोगों के पास से करीब 50 लीटर अवैध चुल्लू शराब बरामद की गई। इसके अलावा 0.15 लीटर विदेशी शराब भी जब्त की गई है।
उत्पाद विभाग की टीम ने जब्त शराब को कब्जे में लेकर गिरफ्तार उत्पाद अभियुक्तों को अग्रतर कार्रवाई के लिए अधीक्षक उत्पाद कार्यालय, गुमला ले गई।
उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
यह कार्रवाई सिसई थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग द्वारा सिसई थाना की मदद से संयुक्त रूप से की गई। छापेमारी के दौरान अवैध शराब बिक्री में संलिप्त पाए गए छह लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
