बड़कागांव प्रखंड के कुंदरु गांव निवासी ग्राम पाहन बंधन गंझु का सोमवार शाम 3:30 बजे आकस्मिक निधन हो गया। वे पारा शिक्षक महावीर गंझु के पिता थे। बंधन गंझु की उम्र 57 वर्ष थी।
उनके निधन की खबर के बाद गांव में शोक का माहौल है। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया मंगलवार को हहारो नदी श्मशान घाट में की जाएगी।
पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि ने जताया शोक
पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सह समाजसेवी कोलेश्वर गंझु ने बंधन गंझु के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने इसे गांव के लिए बड़ी क्षति बताया।
लोगों ने दी श्रद्धांजलि
निधन पर रमन गंझु, जागेश्वर गंझु, एतवा गंझू, मैनेजर गंजू, श्याम ठाकुर, माना उरांव, महेंद्र मांझी, मुनेश्वर गंझु, गेब्रियल तिर्की समेत दर्जनों लोगों ने शोक व्यक्त किया।
