हजारीबाग के बड़कागांव थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहृत बताई गई युवती श्वेता कुमारी को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में प्राथमिकी अभियुक्त सत्यम कुमार, पिता बिनोद कुमार, निवासी ग्राम सांढ को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को 28 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
26 सितंबर को थाने में दिया गया था आवेदन
जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर को सोनपुरा निवासी रोहित ठाकुर ने अपनी बेटी श्वेता कुमारी को जबरन भगा ले जाने के संबंध में बड़कागांव थाना में लिखित आवेदन दिया था।
आवेदन के आधार पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 171/26, दिनांक 27 सितंबर 2026 को धारा 87 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस ने शुरू किया त्वरित अनुसंधान
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित अनुसंधान शुरू किया।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान श्वेता कुमारी को सकुशल बरामद कर लिया गया। वहीं, प्राथमिकी अभियुक्त सत्यम कुमार को 28 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
