बेरमो में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सामूहिक गायन

बेरमो में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सामूहिक गायन

बेरमो में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम

बेरमो अनुमंडल स्थित लीला जानकी पब्लिक स्कूल, रघुनाथपुरम पेटरवार की प्रार्थना सभा में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य श्रीमती शर्मिला चौधरी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

राष्ट्रगीत के महत्व पर हुई चर्चा

विद्यालय के निदेशक श्री नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रभावना से जुड़े महत्व को जन-जन तक पहुंचाना तथा देश की एकता, अखंडता और गौरव की भावना को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, मातृभूमि के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय चेतना का सशक्त प्रतीक है।

स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान पर डाला प्रकाश

कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् के इतिहास, इसकी रचना तथा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में इसके योगदान पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

निदेशक नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान इस गीत ने लोगों में देशभक्ति और एकजुटता की भावना जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यार्थियों से एकता और सद्भाव मजबूत करने का आह्वान

कार्यक्रम में युवाओं एवं विद्यार्थियों से देश की एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि की कामना के साथ हुआ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *