बोकारो के पेटरवार में सड़क हादसा, बाइक टक्कर में महिला की मौत, युवक घायल

बोकारो के पेटरवार में सड़क हादसा, बाइक टक्कर में महिला की मौत, युवक घायल

पेटरवार में दो बाइक की टक्कर, महिला की मौत

बोकारो: बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर चरगी स्थित नवा खाप मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया।

108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए घायल

दुर्घटना के बाद पेटरवार पुलिस की मदद से दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रिंकु अदर्शी ने दोनों का उपचार शुरू किया।

इलाज के दौरान 45 वर्षीय नूनकी देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल युवक राजा बाबू कुमार साव का प्राथमिक उपचार किया गया।

इलाज कर घर लौट रहे थे मां-बेटे

जानकारी के अनुसार, मृतका नूनकी देवी और घायल राजा बाबू कुमार साव कसमार थाना क्षेत्र के बगियारी स्थित टांगटोना पंचायत के निवासी हैं। दोनों रामगढ़ जिले के चितरपुर से महिला का इलाज कराकर अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान पेटरवार थाना क्षेत्र के चरगी स्थित नवा खाप मोड़ के पास उनकी मोटरसाइकिल की एक अज्ञात मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। हादसे में राजा बाबू कुमार साव गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उनकी मां नूनकी देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पेटरवार थाना पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *