बुरहानपुर में भाजपा की प्रेस वार्ता, कांग्रेस पर लगाए आरोप

बुरहानपुर में भाजपा की प्रेस वार्ता, कांग्रेस पर लगाए आरोप

बुरहानपुर में भाजपा की प्रेस वार्ता

बुरहानपुर में भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की ओर से पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता को महापौर माधुरी अतुल पटेल ने संबोधित किया।

महापौर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा देश की संवैधानिक संस्थाओं पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर संदेह व्यक्त करने को लेकर सवाल उठाए।

कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मर्यादा के उल्लंघन का आरोप

माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर लोकतांत्रिक मर्यादा का उल्लंघन कर रही है।

उन्होंने कांग्रेस की लगातार चुनावी हार का जिक्र करते हुए इसे जनता द्वारा नकारे जाने की हताशा बताया।

राहुल गांधी पर भी महापौर ने साधा निशाना

महापौर माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जनता के बीच झूठ, छल और भ्रम की राजनीति छोड़ देनी चाहिए।

पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा की ओर से कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर लगाए गए आरोपों पर बात रखी गई।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *