धर्मांतरण के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज
छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों में धर्मांतरण का मुद्दा लंबे समय से राजनीतिक बहस का हिस्सा रहा है। सरकार धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए धर्म स्वातंत्र्य विधेयक में कड़े प्रावधान किए जाने की बात कहती रही है।
कानून बनने के बाद भी धर्मांतरण के मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। इसी बीच वरिष्ठ आदिवासी नेता अरविंद नेताम के बयान ने इस बहस को फिर चर्चा में ला दिया है।
अरविंद नेताम ने कांग्रेस की नीति पर उठाए सवाल
अरविंद नेताम ने धर्मांतरण को लेकर कांग्रेस की नीति पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्मांतरण के मुद्दे पर कभी गंभीर नहीं रही और पार्टी का रुख सॉफ्ट रहा है।
नेताम ने धर्मांतरण रोकने के प्रयासों में RSS के योगदान का भी जिक्र किया।
बाइट: अरविंद नेताम, वरिष्ठ आदिवासी नेता
कांग्रेस ने RSS पर किया पलटवार
अरविंद नेताम के बयान के बाद कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने नेताम के बयान पर विस्तार से टिप्पणी करने से इनकार किया, लेकिन RSS को लेकर हमला बोला।
इस तरह धर्मांतरण को लेकर शुरू हुई राजनीतिक बहस में कांग्रेस और RSS को लेकर भी बयानबाजी सामने आई।
